सभी थाना परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दरभंगा:(मोहम्मद कैफ) जिले के सभी थाना परिसर में आज रविवार 14 दिसम्बर को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

जहां पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ, पुलिस बल के जवानों ने भी स्वैच्छिक श्रमदान कर थाना परिसर की साफ-सफाई कर समाज में साफ सफाई का संदेश दिया।

इस दौरान जिले के नगर थाना, केवटी थाना, लहेरियासराय थाना, बेंता थाना, नगर थाना, कोतवाली थाना, विश्वविद्यालय थाना, सदर थाना, अशोक पेपर मिल थाना, बहादुरपुर थाना, हायाघाट थाना, सिंघवारा थाना, जाले थाना, कमतौल थाना, महिला थाना, रैयाम थाना, बहेरा थाना, अलीनगर थाना, मनीगाछी थाना, बिरौल थाना, घनश्यामपुर थाना, जमालपुर थाना, कुशेश्वर स्थान थाना सहित अन्य थाना व ओपी परिसर में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपने घरों के साथ गली मुहल्लों को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार