समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बिरनामातुला पंचायत के सुपौल गांव स्थित वार्ड 02 में, झुग्गी झोपड़ी बनाकर जीवन गुजर-बसर कर रहे बंजारा समुदाय के लोगों के साथ भाकपा माले ने समुदाय विस्तारित बैठक का आयोजन किया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, आज इस कड़ाके की शीत लहर में भी बेघर और भूख से पीड़ित बंजारा समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधा तक नही मिल पायी है।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, सैकड़ों हजारों की संख्या में बंजारा समुदाय के लोग भी सामान्य नागरिकों की तरह अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, लेकिन सरकारी और प्रशासनिक व्यवस्था की नजर से अब तक यह समुदाय ओझल हैं।
आयोजित इस बैठक में सभी बंजारा समुदाय को आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने, 05 डीसमिल जमीन और पक्का मकान देने, स्थायी नागरिकता प्रदान करने एवं बच्चों को शिक्षा व्यवस्था देने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी 12 जनवरी को जिला समाहर्ता समस्तीपुर के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर माले नेता समीम मंसुरी, रामचन्द्र राय, लक्ष्मी राय, भल्लू बंजारा, मीना बंजारा, जगदीश बंजारा, उर्मिला बंजारा, सुरेश बंजारा, आरती बंजारा, अर्जुन बंजारा, ठक्कन पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।







