समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर माधोडीह गांव से, उजियारपुर थाने की पुलिस ने एक छतदार मकान के एक कमरा व बाथरूम के पास से करीब 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान उजियारपुर पुलिस ने एक शराब धंधेबाज युवक को हिरासत में भी लिया है। जिससे पुछताछ कर रही है।

मामला शनिवार 26 दिसम्बर की देर शाम करीब 8 बजे की है। शराब बरामदगी के लिए की जा रही छापामारी के दौरान, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी राजनाथ सिंह का बताना है कि, उजियारपुर पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर माधोडीह गांव में, एक शराब धंधेबाज युवक ने अपने घर भारी मात्रा में विदेशी शराब का भंडारण कर रखा है।
सुचना मिलते ही वह सदल बल मौके पर पहुंचे, और उक्त घर में जब छापामारी किया तो, छतदार दोमंजिला मकान के एक कमरा व बाथरूम में दर्जनों शराब की पेटी रखी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना थानाध्यक्ष को देते हुए शराब की सभी पेटियों को अपने कब्जे में कर लिया, तथा एक युवक को भी हिरासत में ले लिया।
वहीं थानाध्यक्ष उजियारपुर ने पुछे जाने पर किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया, और कहा कि, शराब की गिनती अभी नही हुई है। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार धंधेबाज युवक की पहचान भी उजियारपुर थाना के द्वारा उजागर नही की जा रही थी।
उजियारपुर थाना के एक पुलिस वाले की काली करतूत की कहानी “बिहार की आवाज” की जुबानी! जानने के लिए कृप्या ईंतजार करें। धन्यवाद।








