जिलाधिकारी ने 720 बेड वाले भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रायपुर गांव में नवनिर्मित 720 बेड वाले डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, बुधवार 07 जनवरी को जिलाधिकारी समस्तीपुर रौशन कुशवाहा ने किया।


समस्तीपुर: शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने आज उजियारपुर अंचल के अंतर्गत नवनिर्मित 720 बेड की क्षमता वाले भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के मुख्य पठन-पाठन भवन, छात्रावास, भोजनालय और प्रशासनिक कार्यालय का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी रौशन कुमार कुशवाहा ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि, विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, अब केवल प्रशासन की ओर से विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर इसका विधिवत संचालन का काम शेष बचा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने भवन की गुणवत्ता और छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग से जुड़े अभियंताओं और कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को, भवन में बचे हुए छोटे-मोटे कार्यों को युद्ध स्तर पर पुरा करने का आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास में होने वाले नामांकन की प्रक्रिया को भी तेज करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय किशन कुमार, अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *