बिहार की आवाज संवाददाता: उजियारपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चर्चित मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड के फिरार नामजद आरोपित मोहम्मद ईम्तियाज के घर रविवार 11 जनवरी की सुबह करीब 12 बजे, न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कुर्की जब्ती की यह कार्रवाई भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में की गयी। इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी का बताना है कि, तीन माह पुर्व थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की अज्ञात बदमाशों ने सातनपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जिसके बाद मृतक मुखिया मनोरंजन गिरी की पत्नी जुली कुमारी ने सातनपुर निवासी मोहम्मद ईम्तियाज सहित अन्य को नामजद आरोपित करते हुए थाना को उपलब्ध कराया था। उधर घटना के बाद से ही नामजद आरोपित मोहम्मद ईम्तियाज फिरार चल रहा था।
जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर कुर्की जब्ती का ईश्तेहार चस्पा दिया गया था, लेकिन इश्तिहार चस्पाने के 30 दिनों बाद भी नामजद आरोपित मोहम्मद ईम्तियाज ने ना तो थाना पर आत्मसमर्पण किया, और ना ही न्यायालय में ही सरेंडर किया।
जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हालांकि इसी बीच विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, जिस समय उजियारपुर पुलिस आरोपित के घर कुर्की जब्ती कर रही थी, उसी समय मोहम्मद ईम्तियाज ने बिहार के किसी अन्य जिले अंतर्गत एक थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से लाने के लिए उजियारपुर पुलिस की एक टीम रवाना भी हो चुकी है। मौके पर थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ममता कुमारी, राहुल कुमार रजक, सिपाही हरप्रीत कुमारी, चौकीदार लाल बाबु राय, राजकुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।







