सात फेरों के सातों वचन निभाते-निभाते एक साथ ही गंगा में समाहित हो गए पति-पत्नी, मृत पति-पत्नि का गंगा किनारे किया गया दाह-संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत परोरिया गांव में, रविवार 18 जनवरी की देर रात को एक दम्पति की हुई एक साथ मौत के बाद, उनका दाह-संस्कार बुधवार 21 जनवरी को उनके परिजनों की मौजूदगी में गंगाघाट किनारे कर दिया।

इस अमर प्रेम के प्रतीक दोनों पती-पत्नी के इस अंतिम विदाई में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। आपको बता दें कि उजियारपुर प्रखंड के परोरिया गांव निवासी 95 वर्षिय युगेश्वर राय की रविवार 18 जनवरी की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं कुछ समय बाद ही युगेश्वर राय की 90 वर्षिया पत्नी तेतरी देवी की भी अचानक तबीयत खराब हुई और उनकी भी मौत हो गयी।

जिसके बाद दोनों मृतक पति पत्नि की एक साथ ही बुधवार 21 जनवरी को गंगा किनारे दाह संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण राजकुमार राय का का बताना था कि, दोनों ने ना केवल एक साथ अपना दाम्पत्य जीवन निभाया, बल्कि एक साथ दोनो ने इस दुनिया को अलविदा भी कह दिया। मृतक के ग्रामीण का बताना है कि, पहले युगेश्वर राय का निधन हो गया।

निधन के बाद उनके वहलोग मृतक के दाह-संस्कार की तैयारी में जुटे ही थे कि, इसी बीच युगेश्वर राय की पत्नी ने भी अपने पति के पास ही करूण विलाप करते हुए दम तोड़ दिया। जिसके बाद उनके परिजनों ने अन्य प्रदेश में रह रहे उनके रिश्तेदारों को भी सुचना दे दिया। जहां मंगलवार की देर रात सभी रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद उनका दाह-संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *