होली पर्व को लेकर उजियारपुर थाना परिसर में आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर, रविवार 01 मार्च को, शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उजियारपुर थानाध्यक्ष ईंस्पेक्टर अजीत कुमार ने किया।

आयोजित इस बैठक में थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया कि, होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, साथ ही अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण पर भी सख्त रोक रहेगी। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान थानाध्यक्ष उजियारपुर ने यह भी  बताया कि, होली के दौरान हुड़दंगियों और लहरियाकट बाइक चालकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यही नही! सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, तेज रफ्तार बाईक चलाने व बाईक से स्टंट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावे, बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित देशी व विदेशी शराब का सेवन कर, हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने आम जनता से अपील भी किया कि, होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। इसलिए इसे प्यार व आपसी भाईचारे के साथ ही मनाएं, साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह पर ना तो ध्यान दें और ना ही इसे बढ़ावा देंगे। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।

मौके पर लोहागीर मुखिया प्रभात कुमार सुमन, लोहागीर पंचायत के लोकप्रिय सरपंच निरंजन कुमार, लोहागीर पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार, विजय कुमार नीरज, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद चांदजी, पंचायत समिति सदस्य पति मोहम्मद शमशाद, जिला पार्षद सदस्य अरूण कुमार, पंचायत समिति सदस्य हरिवल्लभ प्रसाद, चांदचौर करिहारा के पुर्व मुखिया अनिल कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *