समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान दूधपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल युवक का इलाज जारी है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस निजि अस्पताल पहुंच, घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना बुधवार 25 मार्च के देर शाम की बतायी जा रही है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
Post Views: 48







