सरायरंजन नगर पंचायत का 89.95 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन नगर पंचायत के विकास को गति देने के उद्देश्य से, वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट बुधवार 25 मार्च को, बोर्ड की बैठक में पेश किया गया। इस दौरान लगभग 89 करोड़ 95 लाख रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान पारित बजट में नगर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व जन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। पारित इस बजट में सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 21.27 करोड़ रुपये व नल-जल योजना एवं जलाशयों के विकास के लिए 7.89 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावे स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालय एवं ‘पिंक टॉयलेट’ निर्माण के लिए 1.57 करोड़ रुपये आवंटित की गयी है। वहीं खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर (स्टेडियम) निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है। वहीं पार्क, सामुदायिक भवन और बस स्टैंड जैसे अन्य विकास कार्यों के लिए 7.12 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। इस बजट के पारित होने से सरायरंजन नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक में मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, उपमुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद एवं स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार, वहीं वार्ड पार्षदों में सुशील राय, संजय कुमार, नीरज झा, रंजीत पासवान, टिंकू कुमार, आशा देवी, मोहम्मद समसुल, देवेंद्र पासवान, सविता देवी, बैजनाथ झा, मंटु दास, सीता देवी, गीता देवी, पूनम देवी, बॉबी चौधरी, प्रियंका देवी, वीणा देवी, मोहम्मद असगर, किरण देवी, कविता देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप