???? बिग ब्रेकिंग: मुसरीघरारी में मोबाइल दुकान से भीषण चोरी, सोती रही मुसरीघरारी पुलिस, लाखों का मोबाईल व लाखों रूपए नकदी ले उड़े चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित रूदौली सिनेमा हॉल चौक पर संचालित, मोबाईल दुकान सी डॉट इंटरप्राईजेज में अज्ञात चोरों ने सोमवार 22 जनवरी की देर रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, लाखों रूपए नकद व लाखों रूपए के मोबाईल की चोरी कर ली।

दुकान मालिक को इस चोरी के घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचे। तत्काल दुकानदार ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल का मुआयना करते हुए, मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना के संबंध में पिड़ित दुकानदार अमन कुमार का बताना है कि, चोरों ने चोरी के दौरान उनके दुकान से लाखों रूपए का मोबाईल व एक लाख रूपए नकद की चोरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *