???? बिग ब्रेकिंग: कर्पूरीग्राम थाना परिसर में काफी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना परिसर में, शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कर्पूरीग्राम थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने, झंडोत्तोलन कर उसे सलामी भी दिया। झंडोतोलन के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद बच्चों का ज्ञानवर्धन करते हुए, कर्पूरीग्राम थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि, इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय त्योहार की अपनी एक अलग खासियत है। जिसके कारण लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। वहीं कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित कर दिया गया था।

यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1947 में भारत को मिली आजादी के बाद से ही बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी ने, देश को लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से ही संविधान बनाना शूरू किया था, जो 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हो गया। भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया, तथा इसके अगले ही साल 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में यह संविधान लागू कर दिया गया। इसी की खुशी में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय महापर्व मनाया जाता है। मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, अजीत कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *