???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में मीनी मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन, उजियारपुर सांसद रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत महिसारी गांव में, एक निजि संस्था के द्वारा आयोजित मिनि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। इस मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान अंडर 14 बालक वर्ग में गौरव कश्यप को प्रथम स्थान, रोहित कुमार को द्वितीय स्थान, व रमन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में आंचल कुमारी को प्रथम स्थान, शिवानी कुमारी को द्वितीय स्थान व कंचन कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में समस्तीपुर के सौरव कुमार को प्रथम स्थान, माहिसारी के गोलू कुमार द्वितीय स्थान तथा कुंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान तीनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को, एक एक साइकिल, विजेता ट्रॉफी व नकद पांच पांच सौ रूपए भी उपहार स्वरूप दिया गया। मौके पर दीपांशु कुशवाहा, विकास कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अश्विनी कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, कमलकांत राय, प्रेमदास, सतवंत चौधरी, राजेश यादव, सुजीत पटेल, प्रमोद कुमार राय, सूरज यादव, पंकज कुमार सिंह, अजय  वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *