01 मार्च की सुबह 10 बजे से शाम के 05 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए 44 नंबर रेलवे फाटक रहेगा बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता।समस्तीपुर। दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत समस्तीपुर–बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास, 44 नंबर रेलवे फाटक रविवार 01 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।

इस दौरान रेलवे की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण उक्त रेलवे फाटक पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा। भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते सुरक्षा के मद्देनज़र, इस रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि, निर्धारित समय के दौरान सभी यात्री वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि, कार्य पूरा होते ही फाटक को पुनः खोल दिया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल