बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत नाजिरपुर गांव में, सोमवार 02 मार्च की अहले सुबह करीब 10 बजे, एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी, अंकेश साह की 20 वर्षीया पत्नी मोनी कुमारी के रूप में की गयी है।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद, मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच, इसकी सुचना उजियारपुर थाना को दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि, मृतिका के ससुराल वाले मृतिका मोनी कुमारी पर बांझपन का आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित किया करते थे।
परिजनों का यह भी कहना है कि, आज सुबह भी पट्टीदार के लोगों के साथ नवविवाहिता का विवाद हुआ था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि मोनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जब वहलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो, उससे पहले ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में मृतिका के रिश्तेदार कृष्णनंदन कुमार का बताना है कि, करीब दो वर्ष पूर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ वार्ड संख्या 10 निवासी संजीत साह की पुत्री मोनी कुमारी की शादी नाजिरपुर गांव वार्ड संख्या 01 निवासी शंकर साह के पुत्र अंकेश साह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन इधर कुछ दिनों से मृतिका के ससुराल वाले उसे बांझपन का ताना देकर प्रताड़ित किया करते थे। आज सुबह भी मृतिका के अपने ही किसी पट्टीदार के साथ किसी बात लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके कुछ देर बाद ही उसकी लाश उसके ही घर से बरामद की गयी। वहीं मृतिका के ससुराल पक्ष के लोगों का बताना है कि, उनलोगों ने कुछ नही किया है। बेवजह उनलोगों को फंसाया जा रहा है।
वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष ईंस्पेक्टर अजीत कुमार का बताना है कि, नाजिरपुर गांव में एक घर से संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।







