नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जन विश्वास यात्रा के छठे दिन रविवार 25 फरवरी को, बिहार के पुर्व उप-मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव के लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, समस्तीपुर में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम सुबह के 11 निर्धारित था। जिसके कारण जिला के कोठिया बाजार, ताजपुर राजधानी चौक तथा गंगापुर व मुसरीघरारी चौक पर, सुबह के 10 बजे से ही राजद कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी, लेकिन तेजस्वी यादव का काफिला दिन के 11 बजे नही, बल्कि संध्या के 4 बजे कोठिया गांव पहुंचा।

बाबजूद भीड़ घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी। इस दौरान स्थानीय लोग तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। कोठिया से लेकर समस्तीपुर जिला मुख्यालय तक का पुरा रास्ता तोरण द्वार से पटा रहा तथा तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा। जनविश्वास यात्रा के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, कि पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों? आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए। सब मिलकर नया बिहार बनाइये। दस लाख नौकरी देने के अपने वायदे को दुहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री तो नहीं बने फिर भी सिर्फ 17 महीने में 5 लाख लोगों को उसी मुख्यमंत्री के हाथों नौकरी दिलवाने का काम किया, जो 2020 में कहते थे कि कैसे नौकरी देगा, पैसा अपने बाप के पास से लाकर देगा क्या?

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 2022 में पलटू चाचा नीतीश कुमार ने, उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव जी व उनकी माताजी राबड़ी देवी जी से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। इसलिए उन्होंने 2022 में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि, उनलोगों ने जैसे चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में खेल किया था, वहीं खेल बिहार में उनके साथ भी हो जाएगा। उसी हिसाब से उन्हें भी 10-12 सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान श्री यादव ने यह भी बताया कि, वह मुख्यमंत्री जी के साथ दोबारा सरकार नहीं बनाना चाहते थे, क्योंकि मुख्यमंत्री जी ने उन्हें 2017 में धोखा दिया था।

इसके बाबजूद उन्होंने नितिश कुमार पर एक बार फिर भरोसा कर सरकार बनाया, लेकिन नितिश कुमार एक बार फिर साबित कर दिए कि, वह किसी के भरोसे के लायक नही हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव आज वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी जिला के दौरे पर हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने लोगों से 3 मार्च को पटना में आहूत रैली में भागीदारी के लिए, भारी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक राणा रणविजय साहू, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक एज्या यादव, राजद नेता कारी शोएब आदि मौजूद थे। वहीं मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष राजू यादव, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, पूर्व विधान पार्षद श्रीमति रोमा भारती, विधायक सुनील कुमार पुष्पम, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञाशु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश राय, भाकपा के वरीय नेता रामचन्द्र महतो, संगठन जिला उजियारपुर राजद अध्यक्ष राजेश्वर महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिह, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, मोहम्मद परवेज आलम, उमाकांत सहनी सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।







