???? बिग ब्रेकिंग: अपराध की योजना बनाते 02 बदमाश, 01 लोडेड देशी पिस्टल व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को एक लोडेड देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के जायजपट्टी वार्ड 10 निवासी, पप्पु सिंह के 22 वर्षिय पुत्र बादल कुमार, तथा बेगूसराय जिला के बछबाड़ा थाना अंतर्गत रूदौली गांव के वार्ड 9 निवासी, अभिमन्यू सिंह के 19 वर्षिय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने, नगर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, सोमवार 26 फरवरी को ईआरभी 112 व टीम हॉक्स को यह सुचना मिली कि, मगरदही गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास दो युवक खड़े हैं। जिनके पास हथियार भी है। सुचना मिलते ही ईआरभी 112 के पदाधिकारी रामयश राय सदल बल, व टीम हॉक्स के सिपाही कुंदन कुमार व चंद्रमा कुमार मौके पर पहुंच, दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब गिरफ्तार युवकों की तलाशी ली गयी तो, उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद दोनों युवको को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?