???? बिग ब्रेकिंग: भीषण अगलगी की घटना में दर्जनों घर जलकर हुआ राख, आग बुझाने के क्रम में 01 व्यक्ति हुआ जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/मृत्युंजय कुमार कर्ण/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पंचायत स्थित सुर्याटांड़ा गांव में, मंगलवार 05 मार्च की संध्या हुई भीषण अगलगी की घटना में दर्जनों घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लोगों के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें एक लाख नकदी सहित, कपड़ा, बर्तन,  अनाज आदि शामिल है। घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से होना बताया गया है। इस अगलगी की घटना में, हरपुर रेबाड़ी पंचायत के सुर्याटांरा गांव के वार्ड 7 निवासी, राम सुधार सहनी, चांदनी देवी, रामभजो सहनी, रामसुदीन सहनी, मनोज सहनी, मुकेश सहनी, शिव लाल सहनी, श्याम सहनी, राम विलास सहनी, कन्हैया सहनी, अशोक सहनी, शिव सहनी, रीना देवी, राम भगत सहनी सहित कुल 14 लोगों के घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं इस दौरान आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए स्थानीय निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, बिजली के तार में हुई शॉर्ट सर्किट के बाद निकली आग की चिंगारी, घर के बगल में रखे इकरी में पकड़ लिया, और धू धू कर जलने लगा। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते आसपास के सभी घरों को अपनी आगोश में ले लिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने अगलगी वाली जगह पर रखे सुखे जलावन को हटाकर बाहर फेंकने में कामयाब रहे, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार भी नही किया जा सकता था। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद, अंगारघाट थाने की अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंच, ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जूट गयी थी। जिसके कारण अगलगी वाले स्थान के आस पास के अन्य घरों को अगलगी से बचा लिया गया। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद, घटनास्थल पर पहुंचे माले नेता महावीर पोद्दार ने, उजियारपुर सीओ व जिला प्रशासन से अविलंब अग्णिपिड़ित परिवारों को, सहायता देने की मांग की है। वहीं उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया कि, राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *