अरविन्द कुमार/बंगरा:[समस्तीपुर] बंगरा थाने की पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए, थाना क्षेत्र के ददरी पुल से विदेशी शराब से भरी एक टाटा सफारी गाड़ी को अपने कब्जे मे लिया है। हालांकि इस दौरान शराब धंधेबाजों की सफारी गाड़ी व बंगरा थाने की गश्ती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त भी हो गयी। जिसमें बंगरा थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रिति कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी जख्मी भी हो गए।

वहीं इस दौरान शराब लोड सफारी गाड़ी का चालक व दो शराब धंधेबाज भी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस दौरान थाना की गाड़ी व शराब माफिया की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय हुई आवाज को सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल की ओर भागे, जहां दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से सभी पुलिसकर्मियों को बाहर निकालकर ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी पुलिस कर्मियों को छुट्टी दे दी गयी। हालांकि इस दौरान बंगरा पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त सफारी की तलाशी ली तो, उसके अंदर से कुल 31 कार्टून रेड डॉट नामक शराब बरामद की गयी। जिसके बाद बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनिषा कुमारी ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला तथा थाने लेती चली गयी। उक्त मामले में बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनिषा कुमारी ने, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी के आवेदन पर कुल 10 शराब धंधेबाजों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, निर्भिक व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बंगरा थाने की पुलिस, अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध आग्नेयास्त्र व अवैध रूपए सहित संदिग्ध गतिविधयों में संलग्न लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार 8 अप्रैल की अहले सुबह करीब पौने चार बजे, गश्ती में शामिल बंगरा थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रिति कुमारी को सूचना मिली कि, थाना क्षेत्र के ददरी पुल के रास्ते होकर अवैध शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही बंगरा थाने की अपर थानाध्यक्ष प्रिति कुमारी सदल बल ददरी पुल के पास पहुंच, शराब लोड गाड़ी का ईंतजार करने लगी। अचानक सामने से ददरी पुल की तरफ आ रही सूचित सफारी गाड़ी को देखकर, बंगरा पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, लेकिन टाटा सफारी का चालक गाड़ी को रोकने के जगह पर तेजी से भगाते हुए, बंगरा थाना की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया।जिसके बाद बंगरा पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर पुल से नीचे जा गिरी, साथ ही टाटा सफारी भी असंतुलित होकर पुल के नीचे जाकर, बंगरा थाने की गाड़ी के उपर जाकर पलट गयी, तथा अंधेरे का फायदा उठाकर टाटा सफारी का चालक व दो अन्य व्यक्ति भाग निकला। दुर्घटनाग्रस्त पुलिस गाड़ी की आवाज को सुनकर, स्थानीय लोग हादसा स्थल नर जमा हो गए। जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बाहर निकाला गया तथा, सभी पुलिसकर्मियों को ताजपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया गया। जहां सभी पुलिस कर्मियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, थाना क्षेत्र में लगातार शराब माफियाओं की धड़-पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार 8 मार्च की अहले सुबह करीब 4 बजे, शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने के दौरान, शराब माफिया के द्वारा किए गए जानलेवा हमले में, थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे एक पुलिस पदाधिकारी समेत कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। हालांकि इस दौरान टाटा सफारी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसे जप्त कर थाने लाया गया है। जप्त टाटा सफारी के अंदर से 31 कार्टून विदेशी शराब व चालक के बगल बाली सीट पर रखा एक मोबाइल बरामद किया गया है। जिसके आधार पर सभी शराब धंधेबाजों की पहचान कर, उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है। फिलहाल घायल सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।







