अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर] उत्पाद विभाग पटना व उत्पाद विभाग समस्तीपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर एनएच 28 से शराब से भरी एक टैंकलॉरी को जप्त कर उजियारपुर थाना को सौंप दिया।

जप्त की गयी टैंकर से 511 कार्टून में बंद 4415 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने बताया कि, मंगलवार 16 अप्रैल की देर शाम उत्पाद विभाग पटना के द्वारा सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के एनएच 28 से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सुचना मिलते ही तुरंत गश्ती टीम को एक्टिव कर दिया गया, इसी दौरान एनएच 28 से गुजर रहे टैंकर को रोका गया। टैंकर रूकते ही उसका चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जब उक्त टैंकर की जांच की गयी तो उसमें से 511 कार्टून में बंद मैसूर कर्नाटका निर्मित अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।







