अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] उजियारपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बेगूसराय मार्ग पर चांदचौर मध्य पंचायत के पास, एनएच 28 के किनारे घर के सामने सड़क किनारे खेल रही एक बच्ची की मौत, अज्ञात पुलिस वाहन से ठोकर लगने के बाद घटनास्थल पड़ हीं हो गई। जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने मृत बच्ची के शव को एनएच 28 पर रखकर, उक्त मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया, तथा उजियारपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मृत बच्ची की पहचान चांदचौर मध्य पंचायत स्थित चांदचौर नया टोला निवासी, राकेश कुमार की 5 वर्षीया पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया, लेकिन सूचना मिलने के करीब 2 घंटा बाद भी, घटनास्थल पर उजियारपुर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण, स्थानीय लोग आक्रोशित होकर उजियारपुर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। उधर घटना के करीब तीन घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने, मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को घटनास्थल पर बुलाने, तथा मृत बच्ची के परिजन को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए, मृत बच्ची के शव को पुलिस के हवाले करने से इनकार दिया।

घटना मंगलवार 23 अप्रैल की देर शाम करीब 4 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, मंगलवार 23 अप्रैल की संध्या करीब 4 बजे मृत बच्ची अपने घर के सामने नेशनल हाईवे 28 के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान सातनपुर की ओर से आकर दलसिंहसराय की तरफ जा रही, एक अज्ञात तेज गति अनियंत्रित पुलिस वाहन ने, उस बच्ची को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद उक्त बच्ची एनएच 28 पर करीब 100 फीट दूर जा गिरी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि, उस ठोकर से बच्ची की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।

हालांकि बच्ची को ठोकर मारने के बाद, पुलिस वाहन घटनास्थल से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। लेकिन सूचना देने के करीब 2 घंटा बाद तक उजियारपुर पुलिस व उजियारपुर अंचलाधिकारी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गये। उधर घटना के बाद से मृत बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। उधर खबर लिखे जाने तक देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक सड़क जाम समाप्त नहीं कराया जा सका था। जिसके कारण बेगूसराय मुजफ्फरपुर पथ पर यातायात बाधित ही था।







