अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा स्थित, समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर संचालित महादेव ज्वेलर्स नामक दुकान पर आए, दो की संख्या में बाईक सवार बदमाशों ने, ज्वेलरी दुकान के काउंटर पर रखे लाखों रूपए के चांदी के गहनों से भरा थैला लेकर समस्तीपुर की ओर फरार हो गए। घटना दिन के करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है।

उधर घटना की सुचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच, पिड़ित दुकानदार से पूछताछ कर बदमाशों के भागने वाली दिशा में छापामारी करने में जूटी हुई है। पिड़ित दुकानदार राजेश साह ने बताया कि, वह अन्य दिनों की तरह ही थैला में सोना चांदी से बनी करीब दो किलो चांदी की ज्वेलरी, दोपहर का भोजन, दुकान के आलमारी का चाभी, नकद पांच हजार रूपए सहित अन्य सामान लेकर दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुकान खोलकर दुकान के काउंटर पर अपना वह थैला रखा ही था कि, पल्सर बाईक पर सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे दो की संख्या में बदमाश युवकों में से, एक युवक बाईक स्टार्ट करके समस्तीपुर की ओर गाड़ी घुमाकर खड़ा रहा, जब तक वह कुछ समझते दुसरा युवक गाड़ी से उतरा और ज्वेलरी से भरा थैला लेकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश समस्तीपुर की ओर जाने वाली रास्ते में आगे जाकर फरार हो गए। पिड़ित दुकानदार ने बताया कि इस घटना में बदमाशों ने, करीब 1 लाख 75 हजार रूप्ये की ज्वेलरी उड़ा लिया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजूल अंसारी का बताना है कि, मुसरीघरारी चौराहा स्थित एक ज्वेलरी दुकान को खोलने के समय बाईक सवार 2 उचक्कों के द्वारा, दुकानदार का चांदी का गहना रखा थैला उड़ा लिए जाने की बात सामने आई है। उस थैले में कितने सोने अथवा चांदी के जेवरात थे, स्पष्ट रूप से जानकारी नही मिली है। दुकानदार के द्वारा अभी तक थाने को आवेदन भी उपलब्ध नही कराया गया है। हालांकि बदमाशों के भागने वाली दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहूत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







