Samastipur: कर्पूरीग्राम थाना परिसर में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक, दर्जनों की संख्या में ताजिया समिति व मोहर्रम समिति के युवा वर्ग के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद, दिए आवश्यक सुझाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/कर्पूरीग्राम:[समस्तीपुर] जिले के कर्पूरीग्राम थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक का आयोजन सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अध्यक्षता में की गयी। आयोजित इस बैठक मे मुख्य रूप से मोहर्रम समिति के लोग, ताजिया समिति के लोग व युवा वर्ग के साथ साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधी व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था।

आयोजित इस बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि, मोहर्रम पर्व के दौरान डीजे साउंड पर पुरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मोहर्रम की आड़ लेकर नशा का सेवन करने वाले, लहरियाकट बाईक चलाने वाले तथा मोहर्रम पर्व की आड़ में पारंपरिक हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

मोहर्रम पर्व के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों की खैर नही है। इस दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ संवेदनशील जगहों को भी चिन्हित किया गया है। जहां पर सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोहर्रम का पर्व शांति, अमन भाईचारे का प्रतीक है।

इसलिए इसे प्रेम, हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। मौके पर पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार, थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम प्रियंका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, कर्पूरीग्राम के सरपंच सुरेश प्रसाद, मोहम्मद चीना, राजा राम मोहन राय, निर्मल सिंह, मनीष यादव, मोहम्मद अरमान मलिक सहित सैकड़ो की संख्या में युवा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *