
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] दलसिंहसराय की DCLR द्वारा ब्यूरो प्रमुख सुदर्शन चौधरी व अन्य पर दर्ज कराया गया मुकदमा निंदनीय कार्रवाई के साथ-साथ निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला है।
डीसीएलआर इस मुकदमा को जल्द से जल्द वापस ले, अन्यथा भाकपा माले न्याय पसंद नागरिकों को साथ लेकर, तानाशाह अधिकारी के खिलाफ आंदोलन चलाने को विवश होगी।
उक्त बातें भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह व महावीर पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उन्होंने कहा कि दलसिंहसराय भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का पत्रकार द्वारा जो खबर चलाया गया है, उसके अनुसार कार्यालय में अधिकारिक भ्रष्टाचार एवं लापरवाही प्रतीत हो रहा है।
यह जनहित का खबर है। इससे बचने को अधिकारी द्वारा पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करवाना निंदनीय कार्रवाई है। ऐसी कारवाई का भाकपा माले विरोध करती है, तथा दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करती है, अन्यथा अधिकारी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा जो अधिकारी को यहां से स्थांतरित होने तक जारी रहेगा।।







