अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार कर्ण:[ अनगारघाट] उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगारघाट थाना अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत में, शनिवार 10 अगस्त को ठनका की चपेट में आकर, खेतों में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चैता दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी, स्वर्गीय जनक दास के 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र दास के रूप में की गयी है।

उधर घटना की सुचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस, मृतक के घर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गए हैं।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजेन्द्र दास अपने घर के नजदीक ही, चौड़ में धान के खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी। जब तक मृतक खेत से निकलकर घर आते, खेत में ही ठनका की चपेट में आकर झुलस गये, और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों की नजर मृतक पर पड़ी तो, उनलोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मृतक के परिजन सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना अंगारघाट थाना को दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अंगारघाट थाने की पुलिस ने, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। चैता दक्षिणी पंचायत की मुखिया मीना देवी ने, इस हृद्यविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने घटना व घटनास्थल का जायज़ा लिया, तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए, स्थानीय जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
मौके पर माले नेता दिलीप कुमार राय, हुलास राय, रघुवंश राय, दिनेश पासवान, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।







