Samastipur: अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को बनाया निशाना, नकदी सहित जेवरात की चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर ) जिले के घटहो थाना अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो पंचायत स्थित खजुटिया गांव में, अज्ञात चोरों के द्वारा एक सुनसान घर को अपना निशाना बनाते हुए, चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

घर में किसी के नही रहने के कारण चोरी की घटना कब हुई है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना गृहस्वामी तथा स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच, घटनास्थल का जायजा लेने के साथ साथ मामले की छानबीन में जूट गयी है।

पिड़ित गृहस्वामी की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो निवासी, बिन्दु कुमारी के रूप में की गयी है। पिड़िता पेशे से शिक्षिका बतायी जा रही है। घटना के संबंध में पिड़िता बिन्दू चौधरी का बताना है कि, वह खजुटिया गांव स्थित मध्य विद्यालय खजुटिया में, सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं।

उनका पुत्र दिल्ली में रहकर नौकरी करता है तथा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ वहीं रहता है, तथा वह गांव में अकेली रहती हैं। पिछले दिनों जानकारी मिली कि, दिल्ली में उनकी पोती की तबियत खराब हो गयी है। सुचना मिलने के बाद वह अपनी पोती से मिलने दिल्ली चली गयी।

इसी बीच उन्हें पड़ोसियों के द्वारा यह सुचना मिली कि, घर को खाली पाकर अज्ञात चोरों ने उसे अपना निशाना बना लिया है। सुचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि, उनके घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा है, तथा कुछ नकदी व कीमती कपड़े सहित गहने भी गायब हैं।

जिसके बाद उन्होंने घटहो थाना को सुचना देकर  घटना से संबंधित आवेदन भी थाना को उपलब्ध करा दिया है।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया कि, थाना क्षेत्र के खजुटिया गांव में एक सुनसान घर में, अज्ञात चोरों के द्वारा कुछ गहने कपड़े व नकदी के चोरी किए जाने से संबंधित मामला सामने आया है।

पिड़ित व्यक्ति के द्वारा घटना से संबंधित आवेदन थाना को उपलब्ध करा दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर, टेक्निकल रूप से अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बहूत जल्द इस घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर, घटना का उद्वेदन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *