???? BIG BREAKING: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता का उसके ही घर से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम बरहंडा पंचायत से, शनिवार 07 सितम्बर की सुबह एक नवविवाहिता का शव, उसके ही घर से मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस, आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रह्ण्डा वार्ड 9 निवासी, मोहम्मद अमजद की 25 वर्षिया पत्नी रूखसार परवीण के रूप में की गयी है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका का पति दुसरे प्रदेश में रहकर मजदुरी करता है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई का बताना है कि, उन्होंने करीब 10 माह पूर्व अपनी बहन की शादी उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रह्णडा वार्ड 09 निवासी मोहम्मद अमजद के साथ काफी धूमधाम से किया था।

आज सुबह उनकी बहन के सास का कॉल आया कि, उनकी बहन जिस रूम में सोयी है, आवाज लगाने पर भी वह उस कमरे का दरवाजा नही खोल रही है। सुचना मिलने के बाद जब वह अपनी बहन के ससुराल ब्रह्ण्डा गांव पहुंचे तो, देखा कि जिस रूम में उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था, उस कमरे का दरवाजा अंदर से नही, बल्कि बाहर से बंद था।

जिसके बाद उन्होंने उजियारपुर थाना को इसकी सुचना दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतका के भाई ने यह भी आशंका व्यक्त किया है कि, उनकी बहन की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *