अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव स्थित एनएच-28 पर ऑटो तथा कार के बीच हुई भीषण टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, तथा पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया।

जहां सभी घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने में कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि नेक्सा कार तथा ऑटो दोनों मुसरीघरारी के तरफ से आकर बेगूसराय के तरफ जा रही था। इसी दौरान ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान तेज गति नेक्सा कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें ऑटो तथा कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी, तथा एक महिला की मौत ईलाज के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में हो गयी।
वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल करीब आधा दर्जन लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक अन्य महिला की भी मौत हो गई।
इस हादसे में घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक मृतक तथा घायल किसी की भी पहचान नहीं हो पाई थी।







