???? बिग ब्रेकिंग: जिला के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में सैकड़ों स्थानीय युवाओं के सहयोग से कराया जा रहा छठ घाटों का निर्माण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों छठ घाटों की साफ-सफाई का काम समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा, स्थानीय युवाओं के सहयोग से युद्ध-स्तर पर जारी है।

सभी छठ घाटों पर तालाब व पोखरों की साफ सफाई, रंग-रोगन, रंगायी पुताई, पूजा पंडाल का निर्माण, स्नानघर, चेंजिंग रूम, छठ घाट की ओर जाने वाली रास्तों में रोशनी, टावर लाईट आदि की व्यवस्था भी लगभग पुरी हो चुकी है।

इस संबंध में चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में संजीव कुमार सहनी उर्फ बबलू, शंभू पोद्दार, रंजन कुमार, राहुल कुमार पासवान, अरविंद कुमार, संजय कुमार सहनी, बैजू सहनी, हरेंद्र सहनी उर्फ छोटू सहनी,

प्रखंड मुख्यालय से सटे पंचायत रायपुर में हरेंद्र सहनी, सरपंच पति जगदीश चौधरी, वार्ड सदस्य उपेन्द्र सहनी, वार्ड सदस्य पति महाकांत झा, जिला परिषद सदस्य अरुण महतो तथा उप-सरपंच सुनील साह, चंद्रकांत सिंह, रामश्रेष्ठ सहनी, सरपंच पति जयराम सहनी, ललित सिंह, श्रीराम सहनी, सुखलाल सहनी, राकेश सहनी, सुरेन्द्र महतो, कौशल किशोर सिंह, कपिलदेव पासवान, संजित राम, रामु सहनी, बटोरन सहनी, बिन्दा सहनी,

पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर गांव में, वरुण साह, धनिक लाल सिंह, मुकेश कुमार, विजय रजक, राकेश राज, कृष्णदेव सिंह, राज कुमार सिंह, राजाराम सिंह, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, लालदेव सिंह, रंजीत कुमार सिंह तथा परोड़िया पंचायत में प्रभात कुंवर सहित अन्य सैकड़ों लोगों की मदद से प्रखंड के कई अन्य पंचायतों में भी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध-स्तर पर जारी है। जिसे मंगलवार 05 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *