???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में नवविवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, मौके पर पहुंची डायल नंबर 112 व उजियारपुर थाने की पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जूटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। किसी तरह इस घटना की सुचना मृतिका के मायके वालों को हो गयी।

सुचना मिलने के बाद मृतका के मायके से आए लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस, नदी किनारे जल रही मृतका के शव के बचे कुछ मांस के लोथड़े तथा हड्डियों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मृतिका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पुर्वी गांव निवासी, दिनकर चौधरी की 24 वर्षिया पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गयी है। उधर मृतिका के मायके वालों ने मृतिका के ससुराल पक्ष के लोगों पर मृतिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से उसके शव को जला देने का आरोप लगाते हुए, ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना के संबंध में रोसड़ा निवासी मृतिका के मायके वालों का बताना है कि, उनकी पुत्री ज्योति कुमारी ने विगत 5 वर्ष पुर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी गांव निवासी उमेश चौधरी उर्फ डिंडा के पुत्र दिनकर चौधरी से अन्तर्जातीय प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन विगत कुछ दिनों से उन दोनों के बीच अंतर्जातीय को लेकर मतभेद होने लगा था।

इसी बीच अचानक शनिवार 09 नवम्बर की सुबह ज्योति की संदिग्ध रूप में मौत हो गयी। जिसकी सुचना मिलने के बाद जब वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि, उनके आने से पहले ही साक्ष्य मिटाने की नीयत से उनकी पुत्री के शव को जलाया जा रहा है। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस श्मशान घाट पहुंच कर पुरी तरह जल चुके शव में से मांस के कुछ लोथड़ा व हड्डी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

वहीं इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का बताना है कि, घटना की सुचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम से घटनास्थल का जांच कराते हुए, मृतिका के पिता के आवेदन पर हत्या से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!