???? बिग ब्रेकिंग- मुसरीघरारी थाना के बाथरूम में स्टील हैंगर के सहारे लटकने से महिला सिपाही की हुई मौत, पुलिस विभाग में हरकंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) जिले के मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित महिला सिपाही के थाना के बाथरूम में लगे लोहे के हैंगर के सहारे लटकने से मौत हो गयी। महिला सिपाही के मौत की सुचना जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई, पुलिस विभाग में हरकंप मच गया।

आनन-फानन में मुसरीघरारी थाना में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतका के शव को सदर अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजूल अंसारी ने विभागीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए मृत महिला सिपाही के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटना बुधवार 13 नवम्बर की दोपहर करीब 03 बजे की बतायी जा रही है। मृत महिला सिपाही की पहचान वैशाली जिला के महुआ थाना अंतर्गत मकसूदपुर ताज नीलकंठ गांव निवासी, सुरेश पंडित की 22 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। मृत महिला 2021 बैच की सिपाही बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सदर ईंस्पेक्टर संदीप कुमार पाल, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, ताजपुर थानाध्यक्ष शनी कुमार मौसम भी मुसरीघरारी थाना पर पहुंचे हुए हैं। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों को इस वक्त हुई, जब एक अन्य महिला सिपाही बाथरूम जा रही थी।

जहां महिला सिपाही के शव को देखकर, चिल्लाते हुए बाहर की  ओर भागी।  इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी उस बाथरूम में गए तो वहां मृतका का शव पड़ा हुआ था। मृतका मुसरीघरारी थाना में कार्यरत डायल नंबर 112 पर ड्यूटी करती थी। मृतका महिला सिपाही ने इतना बड़ा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस भी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। आपको बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व भी एक महिला सिपाही की, पुलिस लाइन के महिला बैरक स्थित बाथरूम में पंखे से लटकने से मौत हो गयी थी। वहीं इस संबंध में एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, मुसरीघरारी थाना भवन के द्वितीय तल पर बाथरूम में से महिला सिपाही का दुपट्टा के सहारे लटकता हुआ शव मिला है। मृत महिला सिपाही के परिजनों को सुचना दे दी गयी है। शव को विडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।