अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( मोहिउद्दीननगर ) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत स्थित हेमनपुर गांव में, आपसी विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड मामले की जांच करने मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी राजेश कुमार, मंगलवार 17 दिसम्बर को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव पहुंचे।

जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, तथा दोनों मृतकों के परिवार वालों को बारी बारी से बुलाकर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी भी लिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद मृतक नवीन कुमार सिंह के साला, अनिल सिंह व चाचा बटेश्वर सिंह ने घटना से संबंधित जानकारी दिया, तो वहीं मृतक गौरव सिंह के ओर से उसके पिता अजय सिंह तथा चाचा संजीव कुमार सिंह ने घटना की जानकारी आईजी को दिया।
मृतक के परिजनों से पुछताछ करने के बाद आईजी राजेश कुमार ने, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा व मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद को, उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करने समेत कई अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि, इस मामले में दोनों तरफ से दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है।
दोनों परिवार के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है। इस मामले का बहूत जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
इस दौरान मौके पर लाइन डीएसपी सुनील कुमार, पटोरी डीएसपी विरेंद्र कुमार मेधावी, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, पटोरी थानाध्यक्ष कुणाल चन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।







