???? बिग ब्रेकिंग- पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने जवानों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, अमरेश कुमार ने ललित कला केंद्र में गुरुवार 26 दिसम्बर को आयोजित, सुरक्षा सम्मेलन में मौजूद जवानों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

सम्मेलन में मौजूद जवानों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने कहा कि, रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ जवानों की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सहायता करना ही आरपीएफ जवानों की मुख्य पहचान है। इस दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने मौके पर मौजूद जवानों की समस्याओं को भी सुना, और उन समस्याओं पर निदान का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आरपीएफ जवानों को ऊंचे मनोबल के साथ ड्यूटी करने की आवश्यकता है। इसलिए हर जवान को चाहिए कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे, तथा यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करें, ताकि रेल यात्री आरपीएफ जवानों को देखकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।

इस दौरान उन्होंने ट्रेनों में यात्रा के दौरान जवानों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को विनम्रतापूर्वक सुलझाने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने, किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त नही होने, ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, यात्री के सामानों की चोरी रोकने, महिला एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता आदि करने का निर्देश भी दिया, साथ ही आरपीएफ जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *