???? बिग ब्रेकिंग- थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, सीओ आरती कुमारी व अंचल निरीक्षक के मौजूदगी में हजारों लीटर शराब किया गया विनिष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिले के बंगरा थाना परिसर में शुक्रवार 27 दिसम्बर को, थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जप्त की गयी अवैध विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

इस दौरान कुल 3686 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनिश्टीकरण किया गया।

इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से विगत कुछ माह में जप्त की गयी विदेशी शराब को माननीय न्यायालय के आदेश पर, थाना परिसर में ही कुल 7 कांडों में जप्त की गयी 3686 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया जा रहा है।

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी, अंचल निरीक्षक सदर 01 संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *