जनता दरबार के माध्यम से निबटाए गए भूमि-विवाद के मामले! भूमि-विवाद को समझौता के माध्यम से निबटारा कराने में थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी निभाती है अहम भूमिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना परिसर में शनिवार 03 अप्रैल को उजियारपुर सीओ आकाश कुमार व अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी के मौजूदगी में भूमि-विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिस जनता दरबार में वर्षों से लंबित कुल दो मामलों का निपटारा ऑनस्पॉट किया गया। जनता दरबार में मौजूद थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि, आज के इस जनता दरबार में पुर्व से प्राप्त 03 मामले व एक मामला आज आया था।

जिसमें से दो मामले को दोनों पक्षों की रजामंदी से निपटा दिया गया, तथा भूमि विवाद के दो अन्य मामले को आवश्यक दस्तावेज की कमी के कारण अगली तिथि को उपस्थित होने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया गया। इस दौरान मौके पर अन्य फरियादी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *