???? बिग ब्रेकिंग: मृतक जितेंद्र पोद्दार के परिजनों से युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी टीम के लोगों ने किया मुलाकात! उपलब्ध करायी हजारों रूपए की राहत सामग्री! दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के उजियारपुर बाजार निवासी, जितेंद्र पोद्दार की पिछले दिनों एक हादसे में हुई मौत के बाद उनके पिड़ित परिवार से मिलने, प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू साहनी के टीम मेंबर के लोग पहुंचे।

जहां उन्होंने पिड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा, उन्हें राशन-किरासन की सामग्री उपलब्ध कराया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के भाई रामश्रेष्ठ साहनी ने बताया कि, पिछले दिनों उजियारपुर बाजार के बंद रेलवे गुमटी के पास के रहने वाले, जितेंद्र पोद्दार किसी काम से रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहे थे।

जहां एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसकी सुचना उन्होंने अपने भाई राजू साहनी को दिया। सूचना मिलने के बाद तुरंत उनके द्वारा पिड़ित परिवार के लिए करीब 20-25 हजार रूपए की राहत-सामग्री की व्यवस्था करा दी गयी। जिसे देने वह लोग अभी मृतक जितेंद्र पोद्दार के घर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, आने वाले दिनों में भी वह इस परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे।

वहीं स्थानीय रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 के वार्ड सदस्या बबीता देवी के पति दीपक कुमार पोद्दार उर्फ छोटू कुमार का बताना है कि, उनके ग्रामीण जितेंद्र पोद्दार की एक हादसे में पिछले दिनों मौत हो गयी थी। जिसकी सुचना मिलने के बाद उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू साहनी जी के द्वारा मृतक जितेंद्र पोद्दार के पिड़ित परिवार को करीब 20 से 25 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है, और आगे भी उनके द्वारा परिवार का साथ देने का भरोसा दिया गया है।

आपको बता दें कि जितेंद्र पोद्दार की मौत बीते दिनों एक हादसे में हो गई थी। मृतक अकेला घर का कमाने वाला सदस्य था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मौके पर घुरण सहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, बैजनाथ सहनी, मजनू सहनी, महेश्वर सहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, गीता देवी, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पिड़ित परिवार व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *