???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय के समर्थक चंदन कुमार मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा गांव निवासी, चंदन कुमार मिश्रा को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात बदमाश व्यक्ति के द्वारा, जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस बाबत पिड़ित व्यक्ति चंदन कुमार मिश्रा ने स्थानीय उजियारपुर थाना को आवेदन देकर, अपने जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।

उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में पिड़ित व्यक्ति चंदन कुमार मिश्रा ने बताया है कि, सोमवार 02 जून की रात्री करीब 10:38 बजे उनके मोबाईल नंबर पर 9431641735 से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके, फेसबूक पर गलत पोस्ट करने का आरोप लगा कर, जान से मारने की धमकी दिया है। जिसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।

वहीं इस संबंध में सुत्रों का बताना है कि, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए, किसी अन्य भावी विधायक प्रत्याशी के सड़क छाप समर्थकों ने कमलकांत राय के समर्थक को धमकाया होगा।

हालांकि मामला अब थाने तक पहुंच गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह, धमकी देने वाले उक्त मोबाइल धारक को कब थक गिरफ्तार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *