समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर पावर हाउस के पास, बिजली के चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों तथा परिजनों के द्वारा, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर नगर निगम वार्ड 43 निवासी, मेघन महतो के 18 वर्षिय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक विक्रम कुमार का समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पावर हाउस के पास हार्डवेयर की दुकान है। जहां गुरुवार 10 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे, मृतक अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। जहां दुकान में पूजा करने के बाद बाहर निकलते समय, पास के ही बिजली के पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। जिसमे वह घायल हो गए। आनन-फानन मे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।







