पैक्स अध्यक्ष श्याम कुमार उर्फ प्रवीण कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित, अस्थायी पैक्स कार्यालय परिसर में, शुक्रवार 15 अगस्त को धुमधाम से राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस दौरान लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्याम कुमार उर्फ प्रवीण कुमार ने, ध्वजारोहरण किया। ध्वजारोहरण के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंनै कहा कि, आज हम 79वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहे हैं, क्योंकि आज ही के दिन हमने ब्रिटिश शासन से आजादी पायी थी।

आज का यह दिन हमें हमारी राष्ट्रीय संप्रभूता और आजादी की याद दिलाता है। आज का यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। आज का यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को, सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर दिलाता है।

स्वतंत्रता दिवस देश की प्रगति और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का जश्न मनाने का अवसर है। ध्वजारोहरण के बाद इस समारोह में मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस दौरान मौके पर उपेन्द्र रजक, डॉ दिनेश प्रसाद सिंह, जयलाल साहनी, अर्जून साहनी, बबलू साहनी, भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, राजद पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार राय, राजद नेता परवेज आलम, मोहम्मद सागिर, जवाहर शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *