समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित साईबर थाना के थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक ने, एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी, रामाधार राय के पुत्र जितेंद्र कुमार राय के बैंक खाते से साईबर फ्रॉड के द्वारा अवैध तरीके से निकासी की गयी राशि 58 हजार 70 रूपए वापस पिड़ित व्यक्ति के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।

इधर बैंक खाते से गायब राशि एक बार फिर अपनें बैंक खाते में वापस देखकर जितेंद्र कुमार राय काफी खुश नजर आ रहे थे। इस संबंध में पिड़ित व्यक्ति जितेंद्र कुमार राय का बताना है कि, साईबर फ्रॉड के जरिए उनके बैंक खाते से 58 हजार 70 रूपए की निकासी होने के बाद वह काफी निराश हो गये थे। एक पल के लिए तो उन्हें ऐसा लगा था, जैसे अब उनके पैसे वापिस उन्हें नही मिल पाएगा।
लेकिन आज साईबर थाना के द्वारा राशि वापस कराए जाने के बाद उन्हें विश्वास हो गया है कि, अभी भी बिहार पुलिस में कुछ ऐसे पदाधिकारी हैं जिनके द्वारा ईमानदारी पुर्वक की गयी कार्रवाई के आगे बड़े से बड़े बदमाशों के मंसूबे धराशाई हो सकते है। ऐसे ही पदाधिकारियों मे से एक पदाधिकारी साईबर थाना के थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक सर हैं।जिनके द्वारा बनायी गयी टीम आज काफी अच्छा काम कर रही है।
वहीं साईबर थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक ने बताया कि, मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी, जितेंद्र कुमार राय के बैंक खाते से पिछले दिनों साईबर अपराधियों के द्वारा फर्जी तरीके से 58 हजार 70 रूपए की निकासी कर ली गयी थी। जिससे संबंधित शिकायत उन्होंने नेशनल साईबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर किया था। जिससे संबंधित शिकायत संख्या- 30507250044361 उन्हें विभाग के द्वारा प्राप्त हूआ। जिसके आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए, उन्होंने आज पिड़ित युवक जितेंद्र कुमार राय के बैंक खाते में, 58 हजार 70 रूपए वापस करा दिया।







