समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव में गुरुवार 21 अगस्त को अंधाधुंध फायरिंग कर हुई विक्रम गिरी हत्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों को उजियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार नामजद आरोपितों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा गांव निवासी, पराशर मिश्रा के 35 वर्षिय पुत्र केशव मिश्रा, तथा चाँदचौर करिहारा चकनिजाम गांव निवासी, ननकी राय के 25 वर्षिय पुत्र प्रिंस राय के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी समस्तीपुर पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। ज्ञात हो कि, बाईक सवार तीन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने, विक्रम गिरी को उस समय गोलियों से भून दिया था। जिस समय वह अपने घर से सातनपुर चौक किसी काम से जा रहा था।
इस दौरान बदमाशों ने विक्रम गिरी के उपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी थी। जिसमें से 06 गोली विक्रम के शरीर में लगी थी। इस दौरान उजियारपुर पुलिस ने कुल आठ खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया था।
इस घटना के नामजद आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद उजियारपुर पुलिस ने क्या खेल किया है, उससे संबंधित खबरों के लिए कृप्या बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल को फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर फॉलो व सब्सक्राईब अवश्य करें। धन्यवाद।







