मद्य निषेध पटना व सीआईडी पटना ने 2 हजार 8 सौ लीटर विदेशी शराब किया जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत एनएच-28 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से मद्यनिषेध एवं सीआईडी की टीम ने एक डीसीएम पर लोड करीब 2800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है, साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया है।

जिससे आवश्यक पुछताछ के बाद स्थानीय पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, मद्यनिषेध एवं सीआईडी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि, किसी अन्य प्रदेश से विदेशी शराब एनएच 28 के रास्ते ढ़ोया जा रहा है।

सुचना मिलते ही मद्यनिषेध व सीआईडी की टीम उक्त विदेशी शराब की खोज में समस्तीपुर एनएच-28 पर गश्त करने लगी। इसी दौरान एक संदिग्ध 06 चक्का डीसीएम को देखकर जब उसके पास जाने लगे तो उस डीसीएम के पास खड़ा एक युवक भागने लगा।

जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही उक्त डीसीएम से करीब 02 हजार 08 सौ लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 60-80 लाख रूपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक से आवश्यक पुछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता: नसीब लाल झा व सत्यम कुमार मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी