फर्जी जमीन रजिस्ट्री के खिलाफ भाकपा माले की प्रतिरोध सभा, आंदोलन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर देसुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में, भाकपा माले पंचायत कमिटी के तत्वावधान में, फर्जी वंशावली व खतियान के आधार पर की गयी जमीन रजिस्ट्री के खिलाफ प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनोहर साह ने किया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, रघुनंदन साह ने फर्जीवाड़े का सहारा लेकर करीब दो दर्जन लोगों के जमीन को अवैध रूप से दबंगों को रजिस्ट्री कर दिया गया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, उक्त जमीन पर कई पीढ़ियों से बसे करीब दो दर्जन गरीब परिवारों की हिस्सेदारी को अवैध रूप से बेच दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक बीघा पंद्रह कट्ठा एक धूर दो कनमा जमीन, जिस पर करीब 200 वर्षों से गरीब लोग कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं, उसे दबंगों के हाथों बेच दिया गया है।

मौके पर समीम मंसूरी, गोपाल साह, विन्देश्वर साह, मोहम्मद मोकीम इमाम, राज किशोर साह, शत्रुघ्न साह, मोहम्मद शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी