समस्तीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, वायरल विडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे दो लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ फायरिंग का एक वीडियो जिले के विभिन्न सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो के बारे में बताया जा रहा है कि, यह वीडियो किसी शादी समारोह का है। जहां दो अलग-अलग वीडियो में दो अलग- अलग व्यक्ति अपने-अपने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान को लेकर भी ईलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गयी है। वायरल हो रहे इस विडियो के बारे में स्थानीय सूत्रों का दावा है कि, वायरल हो रहे इस विडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद इलाके का बताया जा रहा है। उधर इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद, इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं।

आपको बता दें कि, हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे आम लोगों के जान को भी खतरा होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

वहीं, इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना सुत्र का बताना है कि, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि होते ही, संबंधित लोगों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल संबंधित पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है, और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड पार्षद बॉबी चौधरी ने मुख्य पार्षद के खिलाफ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को सौंपा शिकायती आवेदन पत्र! लगाए गंभीर आरोप! मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने सभी आरोपों को बताया मनगढंत व बेबुनियाद

वार्ड पार्षद बॉबी चौधरी ने मुख्य पार्षद के खिलाफ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को सौंपा शिकायती आवेदन पत्र! लगाए गंभीर आरोप! मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने सभी आरोपों को बताया मनगढंत व बेबुनियाद