समस्तीपुर रेल मंडल में सड़क निर्माण पर उठे सवाल: घटिया गिट्टी के इस्तेमाल का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत रेल मंडल कार्यालय के पीछे चल रहे सड़क निर्माण कार्य में, घटिया गिट्टी के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस निर्माण कार्य से संबंधित सूचना मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को भी दी गई थी, बावजूद निर्माण कार्य में उपयोग हो रही घटिया सामग्री पर अब तक कोई रोक नहीं लगाई गई है, और ना ही कोई ठोस कार्रवाई हीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में निम्न स्तर की गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही खराब होने की आशंका है। इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग होगा, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

अब देखना यह है कि रेलवे प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और गुणवत्ता को लेकर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *