कमला गेट चौक पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार युवक की मौत, एक घायल हाईवा जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना अंतर्गत एनएच-122 कमला गेट चौक पर, रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को ईलाज के लिए निजि क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दुसरे व्यक्ति का ईलाज निजि क्लिनिक में किया जा रहा है।

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी, रामनरेश पंडित के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार पंडित तथा घायल अधेड़ की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला वार्ड 02 निवासी शिवजी महतो के 50 वर्षीय पुत्र दयाली सिंह के रूप में की गयी है। वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हाईवा के उपचालक की पहचान वैशाली जिला के राजापाकर निवासी विजय कुमार के रूप में की गयी है।

इधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने घटनास्थल कमला गेट के पास एनएच-122 पर शव को रखकर जाम कर दिया, तथा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद, उजियारपुर थाना में पदस्थापित दारोगा राजू कुमार व अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा एनएच जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे हाईवा के उपचालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर सातनपुर चौक के पास से पकड़ लिया, तथा जमकर धुनाई करने के बाद उजियारपुर पुलिस कै हवाले कर दिया। वहीं उजियारपुर पुलिस भी इस हादसे में शामिल हाईवा को जप्त करते हुए, हाईवा के अपचालक को भी गिरफ्तार कर थाने लेती चली गयी।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 14 जून की सुबह करीब 8 बजे, दयाली सिंह अपना ठेला लेकर सातनपुर चौक की तरफ जा रहे थे, तथा मृतक राकेश पंडित भी साइकिल से सातनपुर चौक की तरफ ही जा रहे थे। इन दोनों के ठीक पीछे बालू लोड 18 चक्का हाईवा मुसरीघरारी के ओर से आकर दलसिंहसराय की ओर जा रहा था। ठेला चालक, साईकिल चालक और हाईवा तीनों जैसे ही कमला गेट चौक के पास पहुंचा।

इसी बीच अचानक से एक कार ने हाईवा को ओवरटेक कर ठेला के बगल से आगे निकलने का प्रयास किया।  इसी दौरान ठेला चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवा के सामने आ गए। हाइवा से बचने के प्रयास में ठेला चालक तेजी से बायीं ओर ठेला को ले जाना चाहे, इसी दौरान बीच में साईकिल सवार आ गए। जिससे दोनों आपस में टकरा गए और एनएच -122 पर ही गिर पड़े।

जिसम सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को ईलाज के लिए निजि क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल साईकिल चालक राकेश पंडित की ईलाज के दौरान मौत हो गयी, तथा दयाली सिंह का ईलाज किया जारी है। इधर सड़क जाम के कारण एनएच 122 पर दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी थी। सड़क जाम के कारण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक एनएच 122 पर वाहनों का परिचालन पुरी तरह बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *