
सत्यम कुमार मिश्रा/समस्तीपुर: जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के खुदनेश्वर धाम मंदिर के सामने, मोरवा हाट के समीप जनसुराज प्रखंड कार्यालय का, मंगलवार को जनसुराज के सभापति डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष जयकृष्णा राय के द्वारा, संयुक्त रूप से फिता काटकर प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया।मौके पर मौजूद सुधीर कुमार राय, जनसुराज के सभापति डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य प्रवक्ता मनोज तिवारी, समस्तीपुर अनुमंडल अध्यक्ष श्याम कुमार गिरि, जिला कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसुराज के बारे में क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार की प्रमुख बातों से अवगत करवाया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जनसुराज से जुड़ने का आवाहन किया। मौके पर खुदनेश्वर धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू पंडित, युवा प्रखंड अध्यक्ष देवकांत पटेल, मोरवा प्रखंड कॉर्डिनेटर राकेश कुमार, दीपक कुमार, सरायरंजन के कॉर्डिनेटर राकेश साह, समाजसेवी नरसिंह नारायण, विपिन सिंह, फूलन कुमार सिंह, धनिक लाल राम,अरुण ठाकुर, अरुण ठाकुर, वीरेंद्र मिश्रा, अरुण झा, मो. फैजान, आकाश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे।प्रखंड कार्यालय खुलने से जनसुराज के गतिविधियों को मिलेगा बल: डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव जहां कई वक्ताओं ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के इस प्रयास की काफी सराहना की। इस दौरान सभापति भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रखंड में कार्यालय खुलने से जन सुराज की गतिविधियों को और बल मिलेगा। साथ ही जन सुराज के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करेंगे प्रशांत किशोर: मनोज तिवारी मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के संकल्प से जन सुराज आबद्ध है तथा वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अति पिछड़ों और समाज के सभी वर्गों के गरीबों के उत्थान का जो सपना जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने देखा था उसे पूरा करने के लिए जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की पदयात्रा जारी है। प्रशांत किशोर बार-बार कहते रहे हैं कि महात्मा गांधी के विचारों और कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो पर चलकर ही बिहार का विकास संभव है।







