???? बिग ब्रेकिंग: 21 सुत्री मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन, जमकर लगे भ्रष्ट सीओ मुर्दाबाद के नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/उजियारपुर: राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत गुरुवार 18 जनवरी को, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा उजियारपुर प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में, हजारों खेत एवं ग्रामीण मजदूरों ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने, सभी भूमिहीनो को 5 डीसमिल जमीन और पक्का मकान देने, पेंशन की राशि बढ़ाकर 3 हजार रूपये करने, मनरेगा में दैनिक मजदूरी 6 सौ रूपये करने, जाति आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को लागू करने, माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के ब्याज को माफ करने, महाजनी सूदखोरी व्यवस्था को समाप्त करने, दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने सहित, अन्य मांगो को लेकर, चकबंदी कार्यालय परिसर से गगनभेदी नारे लगाते हुए, जुलूस निकाल कर अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

तत्पश्चात इस प्रदर्शन स्थल पर अंचल अध्यक्ष अर्जुन दास की अध्यक्षता में, एक प्रतिरोध सभा का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस प्रतिरोध सभा को सम्बोधित करते हुए, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि, अंचल, मनरेगा व सीडीपीओ कार्यालय को भ्रष्टाचार व लूटतंत्र का अड्डा बना दिया गया है। जिस जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी दी गयी थी, आज वही इन विभागों की दलाली कर कमीशनखोरी में व्यस्त हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अक्षत बांटने वाले लोग हक मांगने वाले मजदूरों को लाभार्थी कहते हैं, जबकि असली लाभार्थी तो यहां के स्थानीय विधायक और सांसद हैं, जो जायज और नाजायज सरकारी लाभ लेकर लाभार्थी बने हुए हैं। मजदूर तो सिर्फ अपना संवैधानिक हक व अधिकार मांग रहे हैं। वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, प्रखंड में चालीस प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं। आज भी 20 प्रतिशत लोगों को उनका घर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार तीन वित्तीय वर्षों से, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक रूपये का भी आवंटन नहीं भेजा है, लेकिन मोदी सरकार के अंध भक्त अक्षत जरूर बांट रहे हैं। सभा के अंत में भाकपा माले के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने, राजस्व पदाधिकारी को माँग पत्र भी सौंपा। मौके पर खेग्रामस के प्रखंड सचिव तनंजय प्रकाश, खेग्रामस के जफर अंसारी, राकेश कुमार सहनी, अवधेश दास, पप्पू यादव, मोहम्मद फरमान, राहुल कुमार, रोहित कुमार, फूलन देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी, दिलीप कुमार राय, कारी सहनी, राज कुमार कुलकर्णी, रामबली सिंह, अमरजीत पाल, मंजय महतो, भीम सहनी, निर्धन शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *