अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: बुधवार 17 जनवरी की देर शाम, जिले के उजियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में, मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक, मुकेश कुमार के द्वारा पदभार ग्रहण करने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई, सभी उजियारपुर थाना परिसर पहुंच गए। जहां थाना परिसर में ही स्थानीय लोगों ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष का स्वागत, मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, गमछा व चादर देकर किया।

उजियारपुर थाना का कमान संभालने के बाद थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने कहा कि, थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल, शराब तस्करों पर रोक, थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिता होगी। हालांकि थानाध्यक्ष के स्वागत के की कुछ फोटोज पर कुछ सोशल मिडिया के पत्रकारों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया। उजियारपुर थानाध्यक्ष के स्वागत के समय की तस्वीर पर एक पत्रकार ने, आपत्ति जताते हुए खबर का प्रकाशन भी कर दिया। खबर में दिख रहे दो लोगों के साथ साथ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को भी उन्होंने भाजपा का नेता साबित कर दिया। हालांकि जब इस खबर में दिख रहे दोनों व्यक्ति से संपर्क की गयी तो, स्वागत में शामिल उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा निवासी, चंदन मिश्रा ने बताया कि, यह खबर राजनिति से प्रेरित है। कुछ कुंठित मानसिकता के लोग इस तरह के खबर का प्रकाशन कर रहे हैं। इस दौरान चंदन मिश्रा ने भगवा गमछा पर उठाए गए सवाल के जबाब में कहा कि, भगवा रंग क्या भाजपा की बपौती है ? दरअसल भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है, जो संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों के समझ से बाहर है। वहीं समाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध राय का बताना है कि, वह किसी भी राजनितिक पार्टी से जुड़े हुए नही हैं। दरअसल उजियारपुर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व में मुसरीघरारी थाना में भी रह चुके हैं। मुसरीघरारी थाना में पदस्थापन के दौरान उनकी गिनती, ईमानदार व निर्भिक पुलिस पदाधिकारी के रूप में की जाती थी। जब उन्हें जानकारी मिली की मुकेश कुमार उजियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष बने हैं, तो वह एक चादर व पाग लेकर उनका स्वागत करने थाना पहुंच गए थे। बस इसी बात को कुछ लोगों ने गलत दिशा दे दिया। हालांकि इस घटनाक्रम का बारीकी से अध्ययन किया जाए तो, थानाध्यक्ष पर लगाए गए सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद नजर आ रहे हैं, क्यों कि उजियारपुर थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के, थाना परिसर में पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही स्थानीय लोग थाना पहुंच गए, और थानाध्यक्ष का स्वागत गमछा, फूल, चादर व पाग से कर दिया। अब 5 मिनट में थानाध्यक्ष को किस तंत्र से यह ज्ञात हो जाएगा कि, स्वागत करने वाला व्यक्ति, भाजपा का है या राजद अथवा जदयू का।







