???? बिग ब्रेकिंग: खेतिहर मजदूर युनियन ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर युनियन अंचल कमेटी उजियारपुर के नेताओं ने, शनिवार 27 जनवरी 2024 को जगदीश महतो की अध्यक्षता में, अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में, प्रखंड मुख्यालय उजियारपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उजियारपुर के मुख्य सड़क मार्ग से जुलूस निकाला गया, जो प्रखंड मुख्यालय पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गगनभेदी नारा लगाते हुए, मनरेगा में प्रत्येक इच्छुक मजदूरों को 200 दिनों का काम देने, व 600 रूपए मजदूरी देने, सभी भूमिहीनों को बसने के लिए 5 डिसमिल जमीन देने, एवं बसे हुए लोगों को बासीगत पर्चा देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा विकलांग पेंशन की राशि 6000 करने, एवं बकाया पेंशन की राशि का भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी दूर करने एवं सभी को पक्का मकान देने, दलित बस्ती में संपर्क सड़क बनाने, सभी खेत मजदूर के लिए व्यापक केंद्रीय कानून बनाने, किसानों को सभी तरह का कर्ज माफ करने, एवं मुफ्त में बिजली देने, रसोई गैस डीजल पेट्रोल का दाम घटाने, दुग्ध उत्पादक किसानों को दुध का सही दाम देने, मनरेगा में जेसीबी से काम करने पर रोक लगाने आदि की मांग कर रहे थे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर को, मांगों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा गया। मौके पर खेत मजदूर यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव रामाश्रय महतो, जिला सचिव रामदयाल भारती, जिलाध्यक्ष रामसागर पासवान, राज्य कमेटी सदस्य दिनेश पासवान, किसान नेता उपेन्द्र राय, मनोज कुमार, अवधेश मिश्रा, खेत मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री कुंवर प्रसाद सहनी, उमेश सहनी, शिव कुमार सिंह, राम प्रवेश चौरसिया, राम सकल दास, ललित पासवान, रामाधार राम, रामदेव ठाकुर, शंभू पासवान, राम नारायण लाल, दुर्गा प्रसाद सिंह, मोहम्मद मुकीम, चांदनी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब