अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत डढ़िया मुरियारो पंचायत के मुखिया ने, शुक्रवार 26 जवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर, अपने पंचायत के पंचायत कार्यालय पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया। इस दौरान पंचायत भवन परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नही गया। उल्टा तिरंगा झंडा फहराने की जानकारी डढ़िया मुरियारो के मुखिया को उस वक्त हुई, जब उनके द्वारा उल्टा झंडा फहराए जाने का विडियो, सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी।

देखते ही देखते यह विडियो पुरे जिला के सोशल मिडिया की शोभा बढाने लगा। इसकी चर्चा आसपास के गांव तथा चौक चौराहों पर भी, कल से ही जारी है। वहीं इस बाबत जानकारी के लिए जब, डढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड सदस्य मिंटू पांडेय से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि, तिरंगा झंडा को उनके मुखिया प्रेमनाथ चौहान ने, उल्टा फहराते हुए ही सलामी भी दिया। सलामी देने के बाद मौके पर उपस्थित लोग, शिक्षिका व बच्चों ने राष्ट्रीय गीत भी गाया। इस दौरान भी किसी को झंडा उल्टा होने की जानकारी नही हुई। हालांकि इस संबंध में पंचायत सचिव निर्भय ने बताया कि, झंडा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पूर्व से बांधा जा चुका। जिसके कारण निर्धारित समय होते ही मुखिया जी पंचायत भवन पहुंचे और झंडोतोलन कर दिया। झंडोतोलन के बाद जब उनकी नजर तिरंगा पर पड़ी तो, उन्होंने तत्काल झंडा को नीचे उतार, सही कर फिर से झंडा फहरा दिया। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर, डॉ भृगुनाथ सिंह ने कहा कि, इस तरह से राष्ट्रीय झंडा को फहराया जाना राष्ट्रीय महापर्व का अपमान है। इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ, भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत, कार्रवाई भी की जा सकती है। जिसके तहत दोषी व्यक्ति को 3 वर्ष की सजा व जुर्माने का प्रावधान है।







